-->

MS Excel Home Tab Tutorial in Hindi

MS Excel में Home Tab का उपयोग 

MS Excel में Home टैब का उपयोग हम तब करते है जब  MS Excel के किसी वर्कसीट पर हम काम कर रहे होते है।Home Tab से हम Text को Copy,Paste.Cut,Bold जैसे सामान्य कमांडस को बहुत ही आसानी से कर सकते है। MS Excel के Home Tab में आपको कई तरह के टूल देखने को मिलते है। इस आर्टिकल में हमने MS Excel के सभी Tools के बारे में विस्तार से बताया है। 
MS Excel Home Tab Information
MS Excel Home Tab Information 01.


MS Excel के Home Tab को 7 Group में बांटा गया है।  Home Tab के हर ग्रुप में कई तरह के टूल्स है। सभी टूल्सों का अलग अलग कार्य है। 

Home Tab में उपलब्ध Group के टूल्स एवं कार्य 

 MS Excel के Home Tab में उपलब्ध सभी टूल्स के कार्यों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है जिससे आपको  Home Tab में उपलब्ध सभी टूल्स के कार्य को अच्छी तरह से समझ पाए। 

01.Clipboard Group.

यह एक स्टोरेज टाइप का ग्रुप है जिसमे आप अपने ऐक्स्ल के वर्क शीट में उपलब्ध किसी भी डाटा को कॉपी करके  किसी अन्य वर्कशीट में Paste कर सकते है। अगर इसे सरल तरीके में कहा जाय तो इस ग्रुप के मदद से किसी डाटा को  कॉपी करके किसी अन्य Cell या वर्कशीट में Paste कर सकते है और Copy किया गया डाटा तब तक Clipboard में सुरक्षित रहेगा जब तक आपका कंप्यूटर सिस्टम Off नहीं होगा।  

02.Font Group.

इस ग्रुप का उपयोग करके वर्कशीट के Text  को छोटा-बड़ा,बोल्ड,इटैलिक,अंडरलाइन तथा Text के बैकग्राउंड कलर या Text कलर को अपने हिसाब से Modify सकते है। 

03.Alignment Group.

MS Excel के वर्कशीट में लिखे गए Text या डाटा को अपने हिसाब से सेट कर सकते है। जब हम Excel के वर्कशीट के किसी Cell में कोई Text लिखते है तो वो कई Cells में जाने लगते है और हम चाहते है की हमारा Text एक ही Cell में रहे तो आप Wrap Text का Use करके Text को एक ही Cell में व्यवस्थित कर सकते है और यदि  आप चाहते है की जो Text हम एक Cell में लिखे है वो  कई Cells में रहे तो जितने Cell में आप Text को रखना चाहते है उतने Cell को एक साथ Select  करके Marge & Center का उपयोग कर सकते है। 


04.Number Group.

Number ग्रुप का उपयोग करके हम एक्सेल वर्कशीट में लिखे गए नंबर की फॉर्मेटिंग को चेंज कर सकते है। जैसे  लिखे गए नंबर पर %,$ का चिन्ह लगा सकते है।आप जब किसी Cell में कोई नंबर(जैसे-खाता संख्या,आधार संख्या) लिखते है तो वह Automatic चेंज हो जाता है। तो नंबर वाले ऑप्शन पर जाकर आप उसे सही कर सकते है। 

05.Style Group.

Style वाले ऑप्शन से हम अपने Cell की स्टाइल को चेंज कर सकते है। तथा Format as Table का उपयोग करके टेबल को Insert  कर सकते है जो की पहले से बनी होती है। Conditional Formatting के मदद से हम अपने Excel सीट में Duplicate डाटा को बहुत आसानी से ढूंढ सकते है। 


06.Cells Group.

इस टूल में आप अपने Cell की फॉर्मेटिंग कर सकते है। जैसे Row की Hight काम ज्यादा कर सकते है,Raw Column,शीट को Hide एवं Unhide कर सकते है। शीट के नाम को बदल सकते है,किसी भी Cell को पासवर्ड से Protect कर सकते है।

07.Editing Group.

इस ऑप्शन में आपको Auto Sum का ऑप्शन मिलता है जिसका उपयोग करके आप Select किये गए Cell में लिखे नंबरो का योग कर सकते है। और यदि किसी नाम की लिस्ट है उसको आप Alphabet के रूप में Short कर सकते है। Find&Select ऑप्शन का Use करके Excel  शीट में किसी डाटा को Find कर सकते है।  



 दोस्तों आज हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से MS Excel में उपलब्ध Home Tab के ग्रुप के बारे में बताया  है उम्मीद है कि आप Excel के उपरोक्त Tab  से आप पूरी तरह से परिचित हो गए है आशा करता हु यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।