-->

Microsoft Excel Row Column Information Hindi

 हेल्लो दोस्तों,Microsoft Excel में काम करने के लिए हमें सबसे पहले छोटी से छोटी बातो को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है क्योंकि कभी कभी ऐसा होता है की हमें किसी प्रोग्राम के बारे में जानकारी तो जाती है मगर हम छोटी छोटी बातो को ध्यान में नही रख पाते है यह पोस्ट सबसे ज्यादा नए लोगो के लिए बहुत ही खाश है जो अभी हाल ही में Excel को सीखना शुरू किये है इस पोस्ट में Microsoft Excel के छोटी छोटी एवं महत्वपूर्ण चीजो के बारे में बताया गया है 
Microsoft Excel ke important formula
Microsoft Excel की महत्वपूर्ण जानकारी


Microsoft Excel की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां:-

Microsoft Excel में Row किसे कहते है?

Excel में Name Box के नीचे जो संख्या क्रमवार लिखी होती है उसमे से किसी एक संख्या को Select करने पर जो लाइन Highlight होती है उसे हम Row कहते है 

Microsoft Excel में Column किसे कहते है?

Excel में Formula Bar के नीचे जो Alphabet लिखे होते है उनमे से किसी एक Alphabet को  Select करने पर जो लाइन Highlight होती है उसे हम Column कहते है 

Microsoft Excel में कुल कितने Row और Column होते है?

Microsoft Excel 2010 Professional में कुल 1048576 Row एवं 16384 Column होते है 

Microsoft Excel के लास्ट Column और लास्ट Row तक पहुँचने की Shortcut Keys क्या है?

ऐसे अगर हम कर्सर को Scroll करके Microsoft Excel के लास्ट Column में पहुँचनेकी कोशिश करेंगे तो उसमे बहुत समय लग जायेगा इसलिए हम आपको उसके Shortcut Keysके बारे में बताते है यदि Microsoft Excel के Last Row में पहुंचना है तो हम अपने Keyboard में Ctrl+Right Arrow Key को Press करेंगे और लास्ट Column  तक पहुँचने के लिए हम  Ctrl+Down Arrow Key को Press करेंगे

Microsoft Excel Basic Formula(जैसे:-जोड़ना,घटाना,गुणा,भाग एवं प्रतिशत)

जोड़:- 

Microsoft Excel में यदि हमें 2 Column की संख्या का योग करना हो तो हम Simply किसी blank cell में लिखेंगे =पहली संख्या का cell+दूसरी संख्या का Cell (उदाहरणार्थ:=I14+J14) फिर Enter बटन को press करना है हमारा योग आ जायेगा 
अब यदि हमें कई Row के संख्या का जोड़ करना है तो आपको Simply लिखेंगे =SUM(पहली संख्या का Cell:लास्ट संख्या का Cell (उदाहरणार्थ:=I14:I17)फिर Enter बटन को Press करना है 

घटाना:-

Microsoft Excel में की संख्या में से किसी संख्या को घटाने के लिए हम लिखेंगे =जिस संख्या में से घटाना है-जिस संख्या को घटाना है (उदाहरणार्थ:=M13-N13) फिर Enter बटन को press करना है 

गुणा:-

Microsoft Excel में की संख्या को किसी दूसरी संख्या से गुणा करने के लिए हम लिखेंगे =जिस संख्या को गुणा करना है * जिस संख्या से गुणा करना है (उदाहरणार्थ:=Q13*R13) फिर Enter बटन को press करना है 

भाग:-

Microsoft Excel में की संख्या को किसी दूसरी संख्या से भाग करने के लिए हम लिखेंगे =जिस संख्या को विभाजित करना है / जिस संख्या से भाग देना है (उदाहरणार्थ:=M16/N16) फिर Enter बटन को press करना है 

प्रतिशत:-

Microsoft Excel में की संख्या का किसी दूसरी संख्या से प्रतिशत निकालने के लिए हम लिखेंगे =कम वाली संख्या  / जिस संख्या का प्रतिशत निकालना है (उदाहरणार्थ:=P20/O20*100) फिर Enter बटन को press करना है समझने के लिए मान लेते है की हमने कोई रिपोर्ट बनाया जिसका जिसमे किसी काम की पूर्ती करना है इसके लिए हम सबसे पहले Achievement वाली संख्या को लिखेंगे/फिर Target वाली संख्या को लिखेंगे*100 लिखने के बाद Enter Press करेंगे 
उपरोक्त बताये गेये सभी उदाहरणार्थ को आप नीचे दिए गए Image में देखकर आसानी से समझ सकते है  
Microsoft Excel ke important formula
Microsoft Excel ke important formula 2 


निष्कर्ष

इस पोस्ट के माध्यम से हमने जाना की Microsoft Excel में जोड़ घटना गुना भाग कैसे करते है तथा Microsoft Excel में किते Row और Column होते है ऐसे ही जानकारी के लिए जुड़े रहे आप हमें और हर रोज कुछ न कुछ नया सीखते रहे