-->

MS Excel New Tab Creation

 MS Excel Create New Tab in Hindi

MS Excel में New Tab को Add करने के लिए आप MS Excel को ओपन करे। MS Excel को Open करने के बाद File वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।  आप File वाले  क्लिक करेंगे तो File की एक लिस्ट खुलकर आएगी। उस लिस्ट में आपको Options वाले बटन पर क्लिक करना है। 
    जब आप Options वाले बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पॉपअप खुलकर आएगा। उस पॉपअप विंडो का  Excel Options नाम  है। अब आपको इसमें Customize Ribbon वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर Customize the Ribbon के नीचे एक Drop Down  ऑप्शन दिखाई  देगा उसमे आपको Main Tabs वाले ऑप्शन को Select करना है। फिर उसके बाद New Tab पर क्लिक करें। जैसे ही आप New Tab पर क्लिक करेंगे तो आपका New Tab Create हो जायेगा। 
    MS Excel Create New Custom Tab
    MS Excel Create New Custom Tab 02.



    उपरोक्त तरीके से हमने सीखा की MS Excel में New Tab कैसे Create करते है। अब आगे हम सीखेंगे की जो हमने New Tab को MS Excel में Create किये है,उसे Customize कैसे करते है। 


    MS Excel में New Tab को Customize कैसे करें 

    MS Excel में New Tab को Customize करने के लिए हम UP Down बटन का प्रयोग करके उसे हम अपने अनुसार उचित स्थान पर लाएंगे।फिर उसका नाम बदलेंगे। New Tab का नाम बदलने के लिए New Tab पर माउस से Right बटन क्लिक करेंगे। फिर Rename वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। जब Rename वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक बॉक्स खुलकर आएगा जिसमे आप कोई भी नाम अपने अनुसार लिख सकते है। इसी तरह से आपको New Group  के नाम को भी Change कर लेना है। और यदि आप चाहे तो उस ग्रुप का आइकॉन भी लगा सकते है। 
    MS Excel Rename New Tab 03. 


    MS Excel Rename New Group 04.
                                         

    MS Excel में New Tab और New Group का नाम बदलने के बाद  बारी आती है की इसमें Tools को Add करने की, अब हम जानेंगे टूल को कैसे Add करना है। 


    MS Excel में Tool को Tab में कैसे Add करें 

    MS Excel में Create किये गए Tab के Group में हम Tools को Add करने के लिए Choose Commands From वाले  Drop Down मेनू से (अपने अनुसार जो Tool Add करना चाहें) किसी भी ऑप्शन को Select करेंगे। फिर उसके बाद Customize the Ribbon वाले Drop Down ऑप्शन में उस Tab को सेलेक्ट करें जिसमे आप Tools को Add करना चाहते है। जैसा की हमने New Tab को Create किया है तो हम New Tab वाले New Group को सलेक्ट करेंगे। 
    अब आप Choose Commands From वाले ऑप्शन के लिस्ट में उस Tool को सेलेक्ट करे जिस Tool को New Tab के New Group में Add करना चाहते है। फिर उसके  बाद Add वाले ऑप्शन पर Click करना है। इसी तरह आप जितने भी टूल को उस ग्रुप में Add करना चाहते है तो Add कर सकते है। फिर उसके बाद आपको OK बटन पर क्लिक करना है। 
    MS Excel Add  Tool in New Group 05
    MS Excel Add  Tool in New Group 05




    OK बटन पर क्लिक करने बाद आप  देखेंगे की MS Excel के Tab Bar  में New Tab Add हो चूका है। New Tab पर जब आप क्लिक करेंगे तो  New Group में जितने भी Commands या टूल को हम Add किये थे वो सब दिखेंगे।  

    MS Excel Created New Tab and  Added Tool in Group 07



    इस आर्टिकल में हमने सीखा की Microsoft Excel  में New Tab कैसे Add करते है एवं Create किये गए New Tab को Customize कैसे करते है,उम्मीद है की यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यदि आपका कोई प्रश्न हो तो Comment करके पूंछ सकते है।